बोडसरा विवाद का क्या हल है ?
बोडसरा बाड़ा विवाद का क्या हल होना चाहिए ?कृप्या अपना विचार व्यक्त करे ?
शुक्रवार, 11 जुलाई 2008
वाम दलो का समर्थन वापसी क्या सही है?
वाम दलो का समर्थन वापसी क्या सही है? क्या कांग्रेस बहुमत खो चुकी है ? क्या लोक सभा का तत्काल चुनाव होना चाहिए ? अपना विचार व्यक्त कीजिये ...
अमेरिकी करार :क्या यह देश हित मे है?
भारत का अमेरिका के साथ परमणु करार क्या देश हित मे है?क्या इससे हम आण्विक शक्ति अमेरिका के हाथ का खिलौना बन जायेगी? विचार व्यक्त कीजिये मंथन मे......
राजनीती मे विवाद एवं विरोध
राजनीती मे विवाद होना अपरिहार्य है और क्या हमें सिर्फ़ एक पक्ष को सिर्फ़ इसलिए समर्थन देना चाहिए की दूसरा पक्ष को हमरे विरोधी समर्थन दे रहे ? क्या हम व्यापक देशहित मे नही सोच सकते ? देखा जाता है की नेता चाहे वह सत्तारूढ़ दल के हो या विपक्ष के , किसी एक पक्ष को सिर्फ़ इसलिए समर्थन दे देंगे चूँकि दूसरा पक्ष को उसके विरोधी समर्थन कर रहे.... यह क्या देश हित मे है?
शुक्रवार, 4 जुलाई 2008
हड़ताल के बहाने : छुट्टी
भारत त्योहारों का देश है ,कुछ न कुछ त्यौहार जो हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े है हमेशा होते रहे है जिनमे अवकाश की सुविधा भी दी जाती है , लेकिन इन सब के बाद भी हर साल हमारी राजनीतिक पार्टिया ,धार्मिक संगठन ,व्यवसायी कुछ न कुछ मांगो को लेकर हड़ताल करते है और सबसे पहले बंद करते है नौनिहालों के शालाओ को , बच्चे खुश होते है की एक दिन और छुट्टी मिल गई ,लेकिन क्या हमने कभी सोचने की कोशिश की किहम अपने ही बच्चो को शिक्षा से वंचित कर क्या देने जा रहे ,क्या इससे उनके मन मे अच्छी भावना जागेगी ,कई बार तो छोटे छोटे बच्चो को स्कुल बंद करा देने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योकि उसके अभिभावक उन्हें छोड़ के चले जाते है और बीच मे स्कुल बंद करा दिए जाते है उन्हें वापस जाने मे परेशानी होती है , कई बार तो बंद कराने वाले लोग कक्षा मे घुसकर शिक्षक के साथ बच्चो के सामने बदसलूकी करते है आख़िर इससे क्या संदेश हम देते है, क्या बंद ही मांगो को मनवाने का तरीका है? क्या स्कुल को बंद करवाना जरुरी होता है,क्या हम सबके बच्चे स्कुलो मे नही पढ़ते ? क्यो नही हम स्कुलो को इन सबसे बख्श दे ?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)